हम अक्सर ही लाइफ में हालतों के सामने खुद को कमजोर समझते है, लेकिन हम ये भूल जाते है की लाइफ में आने वाले बुरे हालात और जो हमें अच्छे लम्हे मिलते है, उन सभी के लिये भी हम ही जिम्मेदार होते है।
हमें चाहिए की हम लाइफ में स्वीकारे और जीवन में आने वालो लम्हों को खुलकर जिए, इस आर्टिकल में हम आपके लिए real life quotes in hindi और quotes on real life in hindi लाये है।
Table of Content
- Real-Life Struggle Quotes In Hindi
- Inspiring Quotes On Real Life In Hindi
- Sad Deep Real Life Quotes In Hindi
- Motivational Real Life Quotes In Hindi
- Real Life Struggle Quotes In Hindi
- Real Life Success Quotes In Hindi
- Real Life Sayings, Real Life Status, Real Life Photo
Real-Life Struggle Quotes In Hindi
अक्सर हम तकलीफों को दोष देते है, लेकिन हम ये भूल जाते है की खुशियों की अहमियत हमें तकलीफे ही सीखती है।
जब आपको दुसरो से अधिक खुद पर भरोसा होता है तब आप असल में वो बन जाते है, जिसपर सभी भरोसा करते है।
जीवन में आने वाली मुश्किलों को कोसने के बजाय हमें इस बात से प्रेरित होना चाहिए, की लाइफ हमें तराशने की कोशिश कर रही है।
जब आप दुनिया को जानने से बेहतर खुद को जान लेते है, तब आपके लिए दूसरी कोई भी चीज़ जानने के लिए बाकि नही रह जाती है।
वास्तविकता हमारे सुहाने सपनो से बहुत अलग होती है, कभी ये सपनो से परे होती है, तो कभी ये हमें सपने कैसे बुनते है ये सिखाती है।
जब हम पर्याप्त में सम्पूर्ण ख़ुशी खोज लेते है, तब वास्तव में हम और ख़ुशी पाने के योग्य बन जाते है।
किसी और से स्वयं की तुलना करने पर हम ये दिखलाते है की हम खुद की कमजोरी को लेकर कितने अधिक चिंतित है।
असफलताओ का सबसे स्पष्ट प्रभाव ये होता है की वो आपको मिलने वाली सफलता के लिए पूर्णत तैयार करती है।
जीवन में अक्सर मायूसी इस वजह से भी छा जाती है, क्योकि हम कई बार खुद से ही दूर होने लग जाते है।
क्षमा एक ऐसा अचूक उपाय है, जिससे आप ख़राब परिस्थिति के बावजूद भी एक नयी शुरुआत कर सकते है।
Inspiring Quotes On Real Life In Hindi
शब्दों को आप किस तरह से पिरोते है ये आपकी उस योग्यता को प्रदर्शित करता है की आप स्वयं की जुबाँ को कितना बेहतर जानते है।
किसी की दो बाते सुन लेना और पलटकर कुछ जवाब भी न देना आपको उस कृतज्ञता को दर्शाता है, जो आप सभी के प्रति रखते है।
हमारे हालात इसलिए नही बदलते है की हम उन्हें बदल सके जैसा हम चाहते है, बल्कि वे इसलिए बदलते है की ताकि वो हमें उस तरह से बदल सके जैसा हमें बदलना चाहिए।
सफलता असल में उस लक्ष्य को पाने की राह में कुछ से बहुत कुछ बन जाने के अलावा और कुछ भी नही है।
यदि आपको ख़ुशी चाहिए तो आपको अपने मित्रो से बात करने के बजाय अपने दुश्मन दोस्त की तरह बात करनी चाहिए।
कोई भी व्यक्ति अपने विचारो और कार्यो से महान बनता है, क्योकि मुफ्त की राय और भाषण तो हर कोई देता है।
होशियारी और समझदारी में अंतर ये होता है की होशियारी में स्वार्थ आ जाता है और समझदारी में परोपकार आ जाता है।
किस्मत की परवाह किये बगैर यदि हम त्याग और परिश्रम पर ध्यान केन्द्रित करे, तब निश्चित ही हमारी किस्मत बेहतर हो जाती है।
हमें वो सुधार स्वयं में सबसे पहले लाने चाहिए, जो हम इच्छा रखते है की वे सुधार दुसरो में आये।
प्रेम से बड़ा कोई उपहार नही होता है और सच्ची मित्रता से बड़ी कोई संपत्ति नही होती है, ये दोनों आपके है तब आपके पास सबकुछ है।
स्वयं को बदलना इसलिए भी मुश्किल होता है, क्योकि हम जैसे है हमें उसमे बने रहना बदलने से ज्यादा आसान लगता है।
Sad Deep Real Life Quotes In Hindi
हमें बहुत उम्मीदे होती है अपने आने वाले कल से, लेकिन ये जिन्दगी कल के लिए नही आज को खुलकर जीने के लिए होती है।
जब हम दुसरो से उम्मीदे रखते है तब हमें अक्सर ही तकलीफे मिलती है, लेकिन जब हम खुद से उम्मीद रखते है तब हमें बेहतरी मिलती है।
अक्सर ही इस दुनिया के मायने बदल जाते है जब आपके उपर थोडा सा भी लांचन लग जाता है।
ये मतलब की बाते है और मतलब के नाते है साहब जब मतलब होता है तो में सभी का अपना होता हूँ और नही होता जब सभी से पराया होता हूँ।
यु किस्मत को दोष देना भी तो ठीक बात नही है दोस्त, अपने ही परायो की तरह बर्ताव करने लग जाए।
जिन्दगी है साहब थोडा बहुत ऊपर नीचे तो चलता रहता है, लेकिन बात तब बिगड़ जाती है, जब कोई अपने मतलब के लिए आपके भरोसे के साथ खेलते है।
अक्सर उम्मीदे बहुत होती है हमें अपने आप से, लेकिन अगर जिन्दगी को खुलकर जीना है तब थोडा बेउम्मीद में भी जीकर देखिये।
जैसे एक मजबूत व्यक्ति के सामने मलतबी टिक नही पाते है, वैसे ही हौसले के सामने हमेशा ही छोटी अडचने दम तोड़ देती है।
मुश्किल रहो पर अक्सर वही मुसाफिर चलते है जिन्हें अपने कदमो की काबिलियत पर यकीन होता है।
आसान खेल को तो कमजोर खिलाड़ी खेलते है, जहा जोखिम होता है वहा सिर्फ माहिर खिलाडी ही अपना खेल दिखलाते है।
Motivational Real Life Quotes In Hindi
जिनका हौसला ऊँची उड़ान उड़ने का होता है, वो कभी भी छोटी छोटी मंजिलो से दिल नही लगाया करते है।
सफलता का असली मतलब वो पाना नही जो आप पाना चाहते है, बल्कि वो बन जाना जो असल में आप बनना चाहते है।
ख्वाइश और हौसला हमेशा ही बड़ा रखना चाहिए दोस्त, क्योकि बड़े खिलाडी अक्सर बड़े खेल खेलते है।
मायने यह नही रखता है की आप दुसरो से कितना आगे निकल गये है, मायने यह रखता है की आप जो बनना चाहते थे उससे कितना पीछे है।
किसी और से खुद की तुलना करना स्पष्ट रूप से यह दिखलाता है की आप अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलना भूल चूंके है।
कोशिशे हमेशा ही इस बात का सच्चा सबूत होती है की सफलता के लिए पर्याप्त प्रयास किये जा रहे है।
जीतने वाले कुछ अलग नही करते है, बल्कि जो जीतते है वो चीजों को अलग ही तरह से करते है।
सबकुछ नजरिये का खेल है दोस्त, क्योकि किसी को अवसर में मुश्किल नजर आती है और किसी मुश्किल में अवसर नजर आता है।
यदि आप अपने जीवन की वास्तविकता को स्वीकार कर लेते है, तब आप अच्छे और बुरे में आसानी से फर्क कर सकते है।
किसी और के जैसा बनने से तो लाख गुना बेहतर यह है की आप स्वयं को वैसा बनाओ जैसा की आप स्वयं को देखना चाहते है।
स्वाभाविक सी चीज़ यह है की हर कोई बस पाना चाहता है, लेकिन यह बहुत कम ही समझते है की हमें पाने के लिए कुछ गवाना भी होता है।
Real Life Struggle Quotes In Hindi
सफलता के मार्ग में आने वाला संघर्ष आपको मार्ग में मिलने वाली मुश्किलों से लड़ने और सफलता प्राप्त करने के काबिल बनाता है।
संघर्ष एक ऐसी प्रक्रिया है जब आप खुद को सबसे करीब से जानते है और तब ही आप अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत में बदलते है।
मायने यह रखता है की आपके मार्ग में मुश्किलें कितनी है, मायने यह रखता है उस मार्ग से पूरा होने वाला सपना कितना बड़ा है।
हौसला कभी भी हालातो का मोहताज़ नही होता है, क्योकि जिनके पंख नही होते है उनके हौसलों में भी उड़ान होती है।
जिन्हें दुनिया को दिखाना होता है वो आसान राह पर चलते है, लेकिन जिन्हें खुद को साबित करके दिखाना है वो हमेशा ही मुश्किल राहे चुनते है।
सफलता एक कभी न ख़त्म होने वाला सफर है, जिसमे आप स्वयं को वो बनते देखते हो जो बनना आपका लक्ष्य होता है।
जब हम दुसरो से उम्मीद छोड़कर बस खुद की मेहनत पर भरोसा करते है, तब चीज़े वास्तविकता का रूप लेने लगती है।
दुनिया आपके हालातो के हिसाब से आपकी हैसियत तय करती है और सफलता उस हैसियत तक पहुचने का ही नाम है।
किस्मत की अजमाइश तो जुए में होती है, क्योकि जीवन में सफलता तो कड़ी मेहनत और हौसले से ही मिलती है।
अपनी समस्याओ का ढिंढोरा पीटने से बेहतर यह है की हम उनसे सीखे और आगे की लाइफ के लिए खुद को बेहतर बनाए।
Real Life Success Quotes In Hindi
सफलता कोई मुकाम नही है बल्कि यह तो वो प्रोसेस है जो आपको सफल बना देती है।
काबिलियत एक ऐसी चीज़ है जिससे जीवन में हरेक एक चीज़ को प्राप्त किया जा सकता है।
जब आप सोचते है की आप वो कर सकते है, तब आप उसे करने की काबिलियत भी डेवलप कर सकते है।
सभी के लिए सफलता के मायने अलग अलग होते है, लेकिन सभी को खुद को साबित करने का लक्ष्य एक जैसा ही होता है।
जीवन में प्राप्त चीजों के लिए कृतज्ञ रहना और बेहतर के लिए मेहनत करना ही सफलता का असली मार्ग है।
लाइफ में मुश्किलें सिर्फ इसलिए आती है ताकि वो आपको उस काबिल बना सके, जिससे आप मुश्किलों को पार करते हुए अपने आपमें बेहतर बना जाए।
बाहर से मिली प्रेरणा तो केवल कुछ ही क्षण तक चलती है, लेकिन जो मोटिवेशन भीतर से आता है, असल में सफलता तक वही पहुंचाता है।
जब हम अपने सीखने का दायरा बढ़ा लेते है तब हम असल में अपने लिए नए नए अवसर तैयार कर रहे होते है।
Real Life Sayings, Real Life Status, Real Life Photo
निष्कर्ष :
दोस्तों, यदि सच कहू तो हम सभी का जीवन में बहुत ही सूक्ष्म है, हम सभी बहुत सी चीज़े से घिरे हुए है, जैसे हम बहुत सारी भावनाओ, सुख दुःख, मित्रता शत्रुता सफलता और असफलता इन्ही सभी से घिरे हुए है, लेकिन जब हम भीतर से खुद को जान लेते है।
तब हम इन सभी चीजों से घिरे हुए होने के बावजूद भी, अपने आपको एक अलग व्यक्तित्व में ढलता हुआ पाते है और असल में जीवन का मुख्य उद्देश्य भी चीज़े इकट्ठी करने से अधिक, स्वयं की बेहतरी पर ध्यान देना चाहिए।
क्योकि जो बदलाव हम खुद में करने में कामियाब हो जाते है, वही हमें सबसे शुद्ध ख़ुशी भी देते है, आशा करते है आपको ये पोस्ट Real Life Quotes In Hindi जरुर ही पसंद आई है।
अन्य पोस्ट :